फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज सेवा से जुड़े कार्यों को मजबूती के साथ बढ़ाएं आगे : जस्टिस सौरभ

Sun, 20 Aug 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
गोरखपुर क्लब में श्री चित्रगुप्त मंदिर सभा शपथग्रहण समारोह में नव निर्वाचित पदाधिकारियों के साथ
विज्ञापन
गोरखपुर। चित्रगुप्त मंदिर सभा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी समाज सेवा से जुड़े कार्यों को मजबूती से आगे बढ़ाएं, जिससे वंचित समाज का उत्थान हो सके।
विज्ञापन

यह बातें शनिवार को चित्रगुप्त मंदिर सभा की ओर से गोरखपुर क्लब में आयोजित 2023-24 के शपथ ग्रहण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए हाईकोर्ट इलाहाबाद के जस्टिस सौरभ श्रीवास्तव ने कही। विशिष्ट अतिथि मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि शपथ हमें कर्तव्य और अधिकार के साथ-साथ समाज हित में कर्म करने के लिए प्रेरित करती है।
इस अवसर पर अजय कुमार श्रीवास्तव, कमलाकांत श्रीवास्तव, राधेश्याम श्रीवास्तव, पुष्पदंत जैन, सुनील श्रीवास्तव, राजेश चंद्रा, शशि श्रीवास्तव, सुमन श्रीवास्तव, वंदना श्रीवास्तव, विवेक अस्थाना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने ली शपथ : अध्यक्ष आलोक रंजन वर्मा, उपाध्यक्ष सती कुमार वर्मा, चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, अतुल कुमार श्रीवास्तव, सुनील कुमार श्रीवास्तव, रणधीर श्रीवास्तव, मंत्री शुभेंदु सिंह श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष रत्नेश श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री राजेश कुमार श्रीवास्तव, अमरीश श्रीवास्तव, आशीष रंजन वर्मा, अतुल कुमार श्रीवास्तव, राजन श्रीवास्तव, वित्त समिति के सदस्य हरिनंदन श्रीवास्तव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, सत्यव्रत लाल श्रीवास्तव, अनूप कुमार श्रीवास्तव, अजय कुमार श्रीवास्तव, डॉ.अंकुर कुमार श्रीवास्तव, प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव सहित 125 सदस्यों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। कार्यक्रम का संचालन रीता श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें