फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सेक्टर तीन में पूरा हुआ सर्वे का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खोराबार। खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना से प्रभावित खोराबार के सेक्टर नंबर तीन में जीडीए और स्थानीय टीम ने सर्वे पूरा किया। खोराबार, जमुना टोला, पटाखा चौराहा से आगे कालिंदी स्कूल के आसपास करीब 150 से अधिक मकानों और 30 टीनशेड और खाली जमीनों का सर्वे किया गया। इस दौरान जीडीए के लेखपाल जगदीश और स्थानीय टीम में बीपी सिंह , विमलेश त्रिपाठी, राकेश वर्मा , राजेंद्र त्रिपाठी, कमलाकांत पाठक सहित अन्य लोग मौजूद रहे। जीडीए के प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह ने बताया कि अन्य क्षेत्रों का सर्वे पूरा होने के बाद अगली कार्रवाई होगी।

0000

एक हजार से अधिक किसानों ने दाखिल किया आर्बिट्रेशन

संवाद न्यूज एजेंसी
भटहट। जंगल कौड़िया जगदीशपुर रिंग रोड के लिए अधिग्रहित जमीनों का मुआवजा बढ़ाने के लिए किसान आर्बिट्रेशन दाखिल करा रहे हैं। करीब एक हजार से अधिक किसानों ने दस्तावेज जमा करा दिए हैं। लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही उनके मामले का निस्तारण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जंगल कौड़िया जगदीशपुर रिंग रोड बनाने के लिए 26 गांवों के किसानों की जमीन अधिग्रहित की गई है। किसानों का कहना है कि उनको बेहद ही कम मुआवजा दिया जा रहा है। इसलिए किसानों ने एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) के काम शुरू कराने पर विरोध जता दिया। किसानों ने पंचायत लगाकर अधिक मुआवजा देने की मांग उठाई। पिपराइच विधायक महेंद्रपाल सिंह की अगुवाई में सीएम योगी से मिलकर प्रतिनिधिमंडल ने मुआवजा बढ़ाने की मांग की। निर्माण कार्य की जद में आ रहे 153 मकानों के टूटने पर उनको अलग से राहत दिलाने को कहा। सीएम ने कमिश्नर से इस मामले में उचित कार्रवाई का निर्देश दिया। उधर इस मामले का निस्तारण करने के लिए किसान आर्बिट्रेशन भी दाखिल करा रहे हैं।
0000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें