फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दो प्रमुख नालियों का निर्माण शुरू, जलभराव से मिलेगी राहत

Thu, 30 Jul 2026 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर में जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए नगर निगम ने दो प्रमुख नालियों का निर्माण शुरू करा दिया है। पटवारी टोला से बर्फखाना मार्ग और दुर्गाबाड़ी से गंगेज मार्ग तक नई आरसीसी नालियां बनाई जा रही हैं। इन दोनों परियोजनाओं के पूरा होने से आसपास के क्षेत्रों में बरसात के मौसम में जलनिकासी व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों को जलभराव से राहत मिलेगी।
विज्ञापन


नगर निगम से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों परियोजनाओं के तहत कुल 1.84 किलोमीटर लंबी आरसीसी नाली का निर्माण कराया जाएगा। इस कार्य पर 1.36 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आएगी। निर्माण पूरा होने के बाद बारिश का पानी तेजी से निकलेगा, जिससे सड़कें जलमग्न होने की समस्या काफी हद तक कम होगी।
मुख्य अभियंता अमित शर्मा ने निर्माण कार्य का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता से कोई समझौता न करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर और मानकों के अनुरूप पूरा किया जाए। किसी भी तरह की लापरवाही मिलने पर संबंधित एजेंसी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें