महराजगंज। पनियरा क्षेत्र के कटहल चौराहे के पास खोरनईया नाले पर स्थित जर्जर पुल का निर्माण कार्य अब तीन दिन बाद शुरू होगा। लोक निर्माण विभाग ने पुल निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था नामित कर दी है। इस पुल के निर्माण पर लगभग डेढ़ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पनियरा क्षेत्र के गांगी बाजार मार्ग पर स्थित यह पुल तीन वर्षों से जर्जर है। पुल की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि उस पर चार पहिया वाहन ले जाना जोखिम से खाली नहीं है। पुल के नीचे की सतह टूट चुकी है, और किनारे से मिट्टी धंसने लगी है। स्भवानीपुर के वीर अनिल निषाद ने बताया कि जरूरी काम के लिए भी लोग अब इस पुल से गुजरने से कतराने लगे हैं।
रंजीत ने बताया कि पुल के जर्जर होने से पनियरा, बेलटिकरा, रजौड़ा खुर्द, रजौड़ा पंजुम, बैजूडेहरा, खैंचा रतनपुरवा, रामपुर देवीपुर समेत करीब 12 गांवों के लोग प्रभावित हैं। संवाद