फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बाइक दुर्घटना में सिपाही समेत दो घायल

Sat, 04 Apr 2026 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा (गोरखपुर)। थाना क्षेत्र के आयुष विश्वविद्यालय चौकी पर तैनात एक सिपाही समेत दो लोग बृहस्पतिवार की रात बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें एक युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिसे डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, आयुष विश्वविद्यालय चौकी पर तैनात सिपाही विजय गुप्ता और बरगदहीं के ललकरौना निवासी प्रदुम्न एक बाइक पर विश्वविद्यालय परिसर से बाहर फोरलेन सड़क की ओर निकल रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। स्थानीय लोग जैसे ही दौड़े, टक्कर मारने वाला बाइक सवार भाग चुका था।
गंभीर अवस्था में घायल सिपाही और प्रदुम्न को बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। वहां प्रदुम्न की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। वहीं, सिपाही विजय का इलाज अस्पताल में चल रहा है। थाना प्रभारी इत्यानंद पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें