फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सिपाही भर्ती: निलंबित है महिला सिपाही, फेसबुक के जरिए दिल्ली के जालसाज के संपर्क में आई

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच अभ्यर्थियों को परीक्षा पास कराने का दिया था ठेका, प्रत्येक को देने थे पांच लाख रुपये
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। सिपाही भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी फैलाने की आशंका में एसटीएफ ने जिस महिला आरक्षी को हिरासत में लिया है वह निलंबित चल रही है। महिला आरक्षी निलंबन के दौरान ही फेसबुक के जरिए दिल्ली के रहने वाले जालसाज के संपर्क में आई। इसके बाद महिला आरक्षी ने अपने भाई, रिश्तेदार व परिचितों को मिलाकर कुल पांच लोगों को परीक्षा पास कराने के लिए जालसाज को ठेका दिया था। प्रति व्यक्ति पांच लाख रुपये में सौदा हुआ था। परीक्षा से पहले इसी पैसे को लेने के लिए जालसाज दिल्ली से यहां आया था।
विज्ञापन


एसटीएफ की टीम महिला आरक्षी के साथ ही इस जालसाज से भी पूछताछ कर रही है। यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर वह किस तरह से सिपाही भर्ती परीक्षा पांचों अभ्यर्थियों को पास कराने वाला था। उसने इनके बदले साल्वर बैठा रखे हैं या फिर यूं ही धोखे में रखकर वसूली करने आया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अभी किसी ने पैसा नहीं दिया था। इससे पहले ही खबर पुलिस तक पहुंच गई और आरोपियों को पकड़ लिया गया। जिन पांच लोगों का प्रवेश पत्र मोबाइल फोन में मिला है। उनकी परीक्षा पर पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी। यही नहीं जिस सेंटर पर इन अभ्यर्थियों की परीक्षा होने वाली है, वहां के केन्द्र व्यवस्थापक को भी सूचित करने के साथ पुलिस खुद अलर्ट रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें