फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सिपाही भर्ती परीक्षा आज, अभ्यर्थियों को ठहरने का भी है इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार और शनिवार को होगी दूसरे चरण की परीक्षा
विज्ञापन

शहर के 20 मैरिज हाउस में निशुल्क ठहर सकेंगे अभ्यर्थी

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पुलिस की सिपाही भर्ती के दूसरे चरण की परीक्षा शुक्रवार व शनिवार को होगी। पुलिस प्रशासन द्वारा इस बार अभ्यर्थियों के ठहरने का भी इंतजाम शहर के 20 मैरिज हाल में किया गया है, ताकि जान जोखिम में डालकर वह सड़काें पर न सोएं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुख्ता तैयारी की गई है। पूर्व से चिह्नित संदिग्ध लोगों पर क्राइम ब्रांच के साथ एसटीएफ भी नजर रख रही है। पहले दिन 55 केंद्रों पर दो पाली में होने वाली परीक्षा में 49152 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से दो घंटा पहले ही केंद्र पर बुलाया गया है। जिनके प्रवेश पत्र पर ई-केवाइसी लिखा है उन्हें ढाई घंटा पहले पहुंचना होगा। फोटो युक्त पहचान पत्र, प्रवेश पत्र व सामान्य पेन के अलावा परीक्षा केंद्र के भीतर कोई अन्य वस्तु नहीं ले जाने दिया जाएगा। शुक्रवार को दो पाली में परीक्षा होगी। एक पाली में करीब 24576 अभ्यर्थी शामिल होंगे।निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से परीक्षा कराने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के साथ ही केंद्र व पुलिस लाइन में कंट्रोल रूम बनाकर निगरानी की जा रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैरिज हाल में निशुल्क रुक सकेंगे अभ्यर्थी
अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए शहर के 20 मैरिज हाल में निशुल्क ठहरने का इंतजाम किया गया है। बृहस्पतिवार को मैरिज हाउस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एसपी सिटी को परीक्षा केंद्र के पास स्थित मैरिज हाउस की सूची सौंपी। इसमें हैप्पी मैरिज हाउस नसीराबाद, श्रीराम वाटिका हांसूपुर, प्रगति लान बरगदवां, भव्या मैरिज हाउस आजाद चौक, तिलक मैरिज हाउस हुमायूंपुर दक्षिणी, वर-वधू मैरिज हाउस राप्तीनगर, आइडिएल मैरिज हाउस उंचवा, पुष्पांजलि मैरिज हाउस रुस्तमपुर, मेंहदी पैलेस राप्तीनगर, शकुंतला मैरिज हाउस इंद्रिरानगर, संस्कार मैरिज हाउस मुफ्तीपुर, मंगलमूर्ति लान रानीडीहा, लवकुश वाटिका फातिमा रोड, इम्पीरियल गार्डन राजेंद्रनगर, पैराडाइज लान राजेंद्रनगर, केसर लान तरंग क्रासिंग, हेरीटेज सरैया, पैराडाइज पैलेस रामजानकी नगर, गोल्डेन लान एल्युमिनियम फैक्ट्री, राधा वाटिका दिव्य नगर, क्लाउड इन फातिमा रोड का नाम शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें