फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बड़हलगंज में सिपाही ने की खुदकुशी, फंदे से झूल गया- कमरे से आने लगी थी बदबू; जानें कैसे हुई

Sun, 04 Aug 2024 10:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बड़हलगंज

सार

कोतवाली थाने में तैनात सिपाही अरुण कुमार ने शनिवार को फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। कस्बे के सिधुआपार  में किराए के मकान में उनका शव फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जांच कर मौके से साक्ष्य एकत्रित किए।
विज्ञापन
बड़हलगंज मृतक सिपाही की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के कोतवाली में तैनात सिपाही अरुण कुमार ने शनिवार को फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। कस्बे के सिधुआपार में किराए के मकान में उनका शव फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जांच कर मौके से साक्ष्य एकत्रित किए। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चर्चा है कि वह किसी बात को लेकर अवसाद में था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र के भोजउपुर गांव निवासी अरुण कुमार पुत्र वीरबहादुर 2023 के जून में बड़हलगंज कोतवाली में तैनात हुए थे। वह नगर से सटे सिधुआपार में रूदल यादव के मकान में किराए पर कमरा लेकर रह रहे थे।

बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को ड्यूटी करने के बाद तबीयत खराब बताकर कमरे पर चले गए। शुक्रवार को वह ड्यूटी पर नहीं आए। शनिवार सुबह कमरे से बदबू आ रही थी। उसी मकान के दूसरे कमरे में रह रहे सिपाही पुष्पेंद्र वर्मा ने इसकी सूचना मकान मालिक को दी। इसके बाद मकान मालिक पहुंचे तो देखा कि अरुण के कमरे का दरवाजा बंद था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा तोड़ा और अंदर दाखिल हुई। वहां छत की कुंडी में गमछे के सहारे सिपाही का शव लटका मिला। घटनास्थल पर सीओ रत्नेश्वर सिंह, थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह व फारेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने परिजनों को फोन कर बुलाया। सिपाही अभी अविवाहित था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें