फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकबंदी विभाग के कानूनगो की संदिग्ध हाल में हुई मौत, इस बीमारी से थे ग्रसित

Thu, 15 Oct 2020 05:18 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, धनघटा (संतकबीरनगर)।
विज्ञापन
मौके पर जुटे ग्रामीण व रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले के महुली क्षेत्र के नाथनगर कस्बे में किराए के मकान में रहने वाले चकबंदी कानूनगों की बृहस्पतिवार को संदिग्ध हाल में मौत हो गई। सूचना पर सीओ चकबंदी, एसीओ आदि मौके पर पहुंच गए। पीड़ित परिजन शव को गांव उठा ले गए। कानूनगों पेट की बीमारी से ग्रसित बताए गए।

विज्ञापन

   
गोरखपुर जिले के खोराबार क्षेत्र के जंगल रामगढ़ उर्फ चवरी निवासी 45 वर्षीय भरत लाल पासवान तीन वर्षों से धनघटा तहसील क्षेत्र में चकबंदी विभाग में कानूनगों के पद पर तैनात थे। वह महुली क्षेत्र के नाथनगर में किराए के मकान में रह रहे थे। बृहस्पतिवार की सुबह वह बिस्तर पर मृत हाल में पाए गए।

भरत लाल पासवान के साथ रह रहे विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मी राम दुलारे ने बताया कि तीन दिन से भरत लाल पेट संबंधित बीमारी से ग्रसित थे। वह सीएचसी नाथनगर में उपचार करवा रहे थे। बुधवार को हालत में सुधार होने पर उन्हें अस्पताल से कमरे पर लाया गया था। सुबह जब भरत लाल को जगाने गए तो वह बिस्तर पर मृत हाल में पड़े मिले। शोर मचाया तो आस-पास के लोग जुट गए।
विज्ञापन


घटना की जानकारी पर सीओ चकबंदी विनय श्रीवास्तव, एसीओ चंद्रिका शुक्ल और उत्तर प्रदेश चकबंदी कर्ता संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विश्वदेव दूबे आदि पहुंच गए। बाद में सूचना पर परिजन भी पहुंच गए और शव को अपने साथ गोरखपुर ले गए।

विज्ञापन

पति की मौत से सदमें में पत्नी

सीओ चकबंदी विनय श्रीवास्तव ने बताया कि कानूनगों भरत लाल बीमार चल रहे थे। अचानक उनकी मौत से सभी को दुख पहुंचा है। घटना की जानकारी डीएम समेत अन्य उच्चाधिकारियों को दी गई है। परिजन शव को साथ ले गए। विभाग में बैठक कर लोगों ने मृत आत्म की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि कानूनगों के मौत की सूचना विलंब से मिली है। परिजन शव को साथ लेकर चले गए हैं।     
 
चकबंदी कानूनगों भरत लाल पासवान की अचानक हुई मौत की खबर से कस्बे के लोग अवाक रह गए। पीड़ित पत्नी इंद्रासनी देवी का रो- रो कर बुरा हाल है। कानूनगों के दो बेटे अजय और अभय हैं। जबकि इकलौती बेटी रीना है। पीड़ित परिवार को लोग ढांढस बंधा रहे थे। दोनों बेटे और बेटी अविवाहित हैं। उनके भविष्य को लेकर लोग चिंता जता रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें