फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: छोटे जलाशयों का संरक्षण जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
-गोरखपुर एन्वायरमेंटल एक्शन ग्रुप की स्वर्ण जयंती समारोह में पर्यावरण पर रहा जोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। नेपाल क्लब में आयोजित गोरखपुर एन्वायरमेंटल एक्शन ग्रुप (जीईएजी) के स्वर्ण जयंती समापन कार्यक्रम में रेमन मैग्सेसे से सम्मानित डॉ. राजेंद्र सिंह ऑनलाइन शामिल हुए। उन्होंने जीवनयापन और पर्यावरण संरक्षण में नदियों का योगदान महत्वपूर्ण है। छोटे जलाशयों और नदियों का संरक्षण आज अत्यंत आवश्यक है। क्योंकि भूमिगत जल स्तर धीरे-धीरे घट रहा है। जल संरक्षण समय की मांग है और इसके लिए जनभागीदारी जरूरी है।

आईआईटी रुड़की के प्रो. अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि अत्यधिक बाढ़ और सूखे के कारण खाद्य उत्पादकता प्रभावित हो रही है। जल की कमी और जलवायु परिवर्तन सीधे कृषि और आजीविका को प्रभावित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल प्रबंधन के लिए विज्ञान और तकनीक के साथ जुड़कर कार्य करना होगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम के विशेष सत्र में अचिंत्य लाहिड़ी, डॉ. गोविंद पांडेय, एमपी. कंडोई, डॉ. वीके. श्रीवास्तव और प्रो. अनिल गुप्ता को हरित सम्मान से नवाजा गया। डॉ. धर्मवत तिवारी ने अतिथियों का धन्यवाद किया। जबकि कार्यक्रम का संचालन रीता श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जल, पानी और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया और सभी ने छोटे जलाशयों की सुरक्षा एवं स्थायी जल प्रबंधन की आवश्यकता पर जोर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें