चीनी मिल पर धरना दे रहे मजदूरों से मिले कांग्रेसी
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पिपराइच रिठिया चीनी मिल में धरने पर बैठे मजदूरों से मुलाकात कर उनके साथ रहने की बात कही। जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने जीएम से मुलाकात कर चेतावनी दी है कि अगर मजदूरों के वीआरएस के रुपये नहीं वापस किए गए तो इसके लिए आंदोलन किया जाएगा। इसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर धर्मराज चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष रंभू पासवान, नगर अध्यक्ष शेखर उपाध्याय, निर्मला गुप्ता, बीके मिश्रा, कृष्णा, सोनू चौहान, निर्मला गुप्ता, अनूप पांडेय, किशोर तिवारी आदि मौजूद रहे।