फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नगर निगम के नए सदन भवन के निर्माण की होगी जांच

Thu, 08 Jun 2023 03:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- लगातार आ रहीं शिकायतों काे नगर आयुक्त ने लिया गंभीरता से
विज्ञापन

- मानकों की अनदेखी की जानकारी प्रमुख सचिव नगर विकास को दी गई
संवाद न्यूज एजेंसी


गोरखपुर। नगर निगम के नए सदन भवन के निर्माण की जांच होगी। जांच नगर निगम नहीं, बल्कि थर्ड पार्टी करेगी। इस भवन के निर्माण में शिकायतें नगर आयुक्त को मिली थीं। नए भवन में ही लगातार ऐसी लापरवाही को नगर आयुक्त ने गंभीरता से लिया है।
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने निर्माण में मानकों का पालन न किए जाने की जानकारी प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात को दी है। नगर आयुक्त ने कहा कि थर्ड पार्टी से भवन की जांच कराई जाएगी। नगर निगम की दीवारों के साथ सीढियां, पोर्च, कमरों की पेटिंग, भवनों के दीवारों में लगातार शिकायतें मिल रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, 15 सौ वर्गमीटर में फैले नगर निगम के नए सदन भवन का शिलान्यास 16 नवंबर, 2019 को हुआ था। 31 मार्च, 2022 तक निर्माण पूरा करना था। 30 दिसंबर, 2021 को भवन का लोकार्पण हुआ था। जल निगम की कार्यदायी संस्था कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएंडडीएस) ने निर्माण कराया है।
नगर आयुक्त ने बताया कि भवन के निर्माण संबंधी कामों की जांच करवाई जाएगी। भवन की खामियों को दूर करने के बाद ही इसका हैंडओवर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें