फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वक्फ संपत्तियों पर कांग्रेसियों का सर्वाधिक कब्जा: राधा मोहन

विज्ञापन
विज्ञापन
-वक्फ सुधार जनजागरण अभियान को लेकर भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यशाला
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा कि वक्फ संपत्तियों पर सर्वाधिक गैर कानूनी कब्जा कांग्रेसियों का है। वक्फ की व्यवस्था में संसद के माध्यम से सुधार कराकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब मुस्लिम परिवारों के हित में ऐतिहासिक कदम उठाया है। प्रधानमंत्री का मानना है कि गरीब मुस्लिमों का हक जरूरतमंद मुसलमानों को ही मिलना चाहिए। इससे गरीब मुस्लिम परिवारों के जीवन स्तर में सुधार होगा।
डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल वक्फ में सुधार को लेकर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे देशव्यापी जनजागरण अभियान के क्रम में क्षेत्रीय कार्यालय में मंगलवार को आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। जन जागरण अभियान के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस समेत विरोधी दलों के नेता वक्फ में सुधार को लेकर मुस्लिम समाज में दुष्प्रचार कर रहे हैं, जिसके खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं को बड़ी लड़ाई लड़नी है। उन्होंने कहा कि वक्फ संपत्तियों की सर्वाधिक लूट कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने गैर कानूनी रूप से की है। कांग्रेस सरकार ने 1995 और 2013 में वक्फ कानून में संशोधन किया था।
विज्ञापन

कार्यशाला को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व अभियान के संयोजक त्रयंबक नाथ तिवारी ने भी संबोधित किया। कार्यशाला की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय और संचालन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व अभियान के क्षेत्रीय संयोजक अरविंद जायसवाल ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय संयोजक नसरुद्दीन अंसारी, प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी, पूर्व सांसद रविंद्र कुशवाहा, संतराज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें