संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। रामगढ़ताल में मर रही मछलियों के कारण हो रहे प्रदूषण के मुद्दे को लेकर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह के नेतृत्व में आंदोलित पार्टी नेताओं ने सोमवार को मंडलायुक्त की अनुपस्थिति में अपर आयुक्त जय प्रकाश को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह का कहना था कि रामगढ़ ताल में मछलियों के मरने की वजह जानने के लिए जांच होनी चाहिए। कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ 21 जनवरी को ताल के किनारे एक दिन का उपवास करेंगे। उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ताओं से उपवास में शामिल होने की अपील की। ज्ञापन सौंपने वालों में महेंद्र मोहन उर्फ गुड्डू तिवारी, ओमेंद्र पांडेय, जितेंद्र विश्वकर्मा, दिलीप निषाद, देवेंद्र निषाद,अभय सिंह, अभिमन्यु विश्वकर्मा, राधेश्याम सिंह, ध्रुप गुप्ता, खेदन लाल यादव आदि शामिल रहे।