फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पेट्रोल-डीजल महंगा होने पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 19 May 2026 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल के मूल्य वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन करते कांग्रेस के कार्यकर्ता।
विज्ञापन
गोरखपुर। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में सोमवार को जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। रिक्शे पर बाइक लेकर शहर में घुमाते हुए विरोध किया।
विज्ञापन


टाउनहॉल स्थित रानी लक्ष्मीबाई पार्क के पास हुए प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई और नीट परीक्षा पेपर लीक मामले पर आक्रोश जताया। बढ़ते पेट्रोल-डीजल दामों के खिलाफ लोगों का ध्यान आकर्षित किया। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है। पेट्रोल, डीजल और गैस सिलिंडर के बढ़ते दामों ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। नीट परीक्षा में पेपर लीक और परीक्षा निरस्त होना सरकार की बड़ी विफलता है।

इस दौरान गोरखलाल श्रीवास्तव, राकेश यादव, सतेंद्र निषाद, नवीन सिन्हा, महेंद्र मिश्रा, डॉ. चिन्मय पांडेय, राजीव कुमार पांडेय, गणेश मिश्रा, प्रमोद नायक, हजारी लाल जायसवाल, श्रीश उपाध्याय, उत्कर्ष पांडेय, विशाल तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें