फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गुंबद गिरने से अधिवक्ताओं की मौत पर परिजनों से मिलेंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

Thu, 10 Sep 2026 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय बृहस्पतिवार को गोरखपुर आएंगे
विज्ञापन

- राप्ती नदी स्थित अंतिम संस्कार स्थल और शाहपुर की शांति नगर कॉलोनी जाएंगे



गोरखपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय बृहस्पतिवार को जिले में आएंगे। वह राप्ती नदी स्थित अंतिम संस्कार स्थल पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता आलोक अस्थाना की हुई मौत पर उनके परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त करेंगे। इसके बाद शाहपुर स्थित शक्ति नगर पहुंचकर गुंबद गिरने से जान गंवाने वाले अधिवक्ता संजय सिंह के परिजनों से भी मुलाकात करेंगे।

कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार अजय राय सुबह आठ बजे कार से लखनऊ से रवाना होंगे। दोपहर 12:05 बजे राप्तीनगर फेज-चार स्थित स्पोर्ट्स कॉलेज के पीछे पहुंचेंगे जहां वह अधिवक्ता आलोक अस्थाना के परिजनों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:35 बजे शाहपुर की शक्तिनगर पहुंचकर अधिवक्ता संजय सिंह के परिवार से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय राय दोपहर एक बजे गोरखपुर से लखनऊ के लिए रवाना होंगे और शाम पांच बजे लखनऊ पहुंचने का कार्यक्रम है। कांग्रेस की ओर से उनके दौरे को लेकर स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी सूचना दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें