फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चार को गोरखपुर आएंगी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना

Sun, 29 Nov 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन में जुटेंगे पदाधिकारी, पूर्व सांसद-विधायक और वरिष्ठ नेता
विज्ञापन




गोरखपुर। कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक आराधना मिश्रा मोना चार दिसंबर को गोरखपुर आएंगी। उद्योग चौराहा स्थित मैरिज लॉन में आयोजित मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन में वह पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगी। सम्मेलन में गोरखपुर मंडल के विभिन्न जिलों से कांग्रेस के जिला एवं शहर अध्यक्ष, पदाधिकारी, पूर्व सांसद-विधायक और वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
विज्ञापन

आराधना मिश्रा तीन दिसंबर को आजमगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद चार दिसंबर की सुबह सड़क मार्ग से करीब 10:30 बजे गोरखपुर पहुंचेंगी। यहां मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करेंगी। सम्मेलन को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मंडल के विभिन्न जिलों से कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर दे सकती हैं। जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी ने प्रदेश अध्यक्ष के गोरखपुर आगमन और मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन की जानकारी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें