फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातृ दिवस पर महिला थाना प्रभारी का किया गया सम्मान

विज्ञापन
कांग्रेस सेवा दल की ओर से थाना प्रभारी अर्चना सिंह को सम्मानित किया गया - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। कांग्रेस सेवा दल की ओर से मातृ दिवस के अवसर पर गोरखपुर की महिला थाना प्रभारी अर्चना सिंह और उनकी टीम को माला पहनाकर उनकी आरती उसके बाद अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कांग्रेस सेवादल पूर्वी जोन की महिला संगठक पूनम मिश्रा और आईसीसी सदस्य प्रदेश महासचिव स्नेह लता ने कहा कि जिस तरह महिला थाना प्रभारी दो बच्चों की मां है और अपने परिवार के साथ साथ अपने कर्तव्यों का भी बखूबी निर्वहन कर रही हैं, उनके इसी हौसले को देखते हुए हमारी टीम ने आज उनका सम्मान करते हुए उन्हें अंग वस्त्र दिया। वहीं महिला थाना प्रभारी अर्चना सिंह ने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि महिलाएं इस लॉकडाउन में अपने अपने स्तर से लोगों की मदद करें संभव हो तो मास्क सिलाई करें हो सके तो अपने आसपास के भूखे लोगों को भोजन आदि का प्रबंध करें। ताकि हम जल्द से जल्द इस महामारी से उबर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें