अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर l रोहित और राप्ती नदी के पास रविवार को गोर्रा नदी में मछलियों के मरने का सिलसिला जारी रहा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार राप्ती नदी के पानी में ऑक्सीजन की मात्रा कम होने की वजह से मछलियों के मरने की घटना हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है। रविवार को झंगहा क्षेत्र के गोर्रा नदी में पानी दूषित हो जाने के कारण मछलियां मरने लगी l देखते दर्जनों ग्रामीण मछलियों को पकड़ने के लिए नदी में कूद पड़ेl यह नदी मिर्जापुर, कोई, प्यासी, मोहनापुर, बेलवार, झंगहा गौरी, मंगलपुर, राजधानी, करही, बराही, डीहघाट रानापार, बिशुनपुरा, डुमरैलासहित दर्जनों गावों से होकर गुजरती है l ग्रामीणों का कहना है कि सबसे चिंताजनक बात यह है कि मरी हुई मछलियां गावों में बिकने के लिए आ जा रही हैँ जिसे ग्रामीण खरीद कर खाएंगे l इस पर प्रशासन को ध्यान देने की जरुरत है l दरअसल रोहिन नदी राप्ती नदी में मिलती है और राप्ती नदी में गोर्रा नदी भी मिलती है। तीन दिन पहले रोहिणी नदी में मछलियों की मरने की घटना हुई थी। इसके बाद रोहिणी नदी का पानी जब राप्ती में मिला तो इस नदी की मछलियों के मरने की घटना सामने आई।
- नदी के पानी में कहीं से कुछ ऐसा चीज घुला है जिसकी वजह से पानी में ऑक्सीजन की मात्रा कम हुई है। इसकी जांच की जा रही है। राममिलन वर्मा वैज्ञानिक सहायक प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड