फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एक नवंबर को कांग्रेस की दिल्ली रैली, जनभागीदारी पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक नवंबर को नई दिल्ली में एक रैली के लिए निर्देश जारी किए हैं। यह रैली रामलीला मैदान में वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत होगी। इसमें जिले से भी कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी ने बताया कि यह रैली इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ संयुक्त रूप से आयोजित की जाएगी। इसका उद्देश्य मताधिकार की चोरी न होने देने का स्पष्ट संदेश देना है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने 22 अक्तूबर को विस्तृत निर्देश दिए हैं। इनमें सभी पदाधिकारियों और जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा गया है। जनभागीदारी की योजना 26 अक्तूबर तक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को भेजी जाएगी। यात्रा और ठहरने की व्यवस्था स्वयं करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें