प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ युवा कांग्रेसियों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। मोटरसाइकिल को धक्का देते हुए और सिर पर सिलिंडर लादकर निकले कार्यकर्ताओं ने बढ़ी कीमतों को वापस लेने की मांग की। ज्ञापन देने के लिए रोके जाने पर कार्यकर्ताओं की पुलिस से हल्की नोक-झोंक भी हुई।
राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव को सौंपा गया। इससे पहले युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अभिजीत पाठक की अगुवाई में कांग्रेसियों ने वीर बहादुर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इसके बाद जुलूस की शक्ल में प्रदर्शन के लिए जाने लगे। चेतना तिराहे पर जिला प्रशासन और पुलिस की टीम ने उन्हें रोक दिया। विरोध में कांग्रेसी वहीं धरने पर बैठ गए।
प्रदर्शन करने वालों में बादल चतुर्वेदी, सुमित पांडेय, सीपी राय, महेंद्र मोहन तिवारी, अमित कन्नौजिया, अखिलेश द्विवेदी, अतुल मिश्र, शिवम आदि मौजूद रहे।