प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू की रिहाई के लिए कांग्रेसियों ने किया मौन प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मला पासवान के नेतृत्व में टाउन हॉल गांधी प्रतिमा पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू की गिरफ्तारी के विरोध में मौन धरना दिया गया। शनिवार को आयोजित धरने के बाद जिला अध्यक्ष ने कहा कि न्यायपालिका पर भरोसा है। मजदूरों गरीबों और वंचितों के साथ ही अजय कुमार लल्लू को न्याय जरूर मिलेगा। प्रदेश अध्यक्ष मजदूर, जरूरतमंद, लोगों की सेवा के अपराध में लखनऊ जिला कारावास में 20 मई से बंद हैं। प्रदेश अध्यक्ष के गिरफ्तार होने के खिलाफ सेवा सत्याग्रह भी चला रही है, जिसके तहत पिछले 7 दिन में 25लाख जरूरतमंदों को भोजन कराया गया। हम एक जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका में हैं। विपक्ष के तौर पर प्रदेश के हर एक मुद्दों के लिए सरकार से लड़ रहे हैं, लेकिन योगी आदित्यनाथ की सरकार राजनीतिक द्वेष का परिचय दे रही है लेकिन सरकार के दमनकारी नीति की वजह से कांग्रेस का सेवा कार्य नहीं रुकेगा। अजय लल्लू की रिहाई के लिए हम सड़क से संसद तक की लड़ाई लड़ेंगे और उनको जरूर रिहा कराएंगे। इस मौके पर पूर्व विधायक हरिद्वार पांडेय, पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश यादव, प्रेमलता चतुर्वेदी, मेनिका पांडेय, तौकीर आलम, डॉ. पी.एन.भट्ट, साहिल विक्रम तिवारी, डॉ राजेश यादव, संजय चौबे,जयंत पाठक, राजेन्द्र यादव, राजेश निषाद, रामावतार गौड़, मो. तारिक सईद, अभिजीत पाठक, सुमित पांडेय, बादल चतुर्वेदी, रंजीत चौहान, केतन तिवारी, राजीव पांडेय, नीरज सिंह, शैलेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।