फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो चढ़ावा चोरी की न्यायिक जांच

Sun, 12 Jul 2026 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रणव झा ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े लोगों की भूमिका सवाल उठाते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पूरे मामले की स्वतंत्र न्यायिक जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

संगठन के कार्यों को लेकर गोरखपुर आए प्रणव झा शनिवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यदि सब कुछ पारदर्शी था तो ट्रस्ट के तत्कालीन महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफे क्यों हुए। आरोप लगाया कि ट्रस्ट के वित्तीय प्रबंधन और आयोजनों के खर्च को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। पूरे मामले की फॉरेंसिक ऑडिट कराई जानी चाहिए।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस प्रकरण पर जवाब देने, कथित जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने और वर्तमान ट्रस्ट को भंग कर धर्माचार्यों, विशेषज्ञों व स्वतंत्र सदस्यों वाला नया ट्रस्ट गठित करने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि यह मामला करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास से जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें