गीडा में निवेश के लिए ग्रीन अमोनिया प्लांट, ग्रीन हायड्रोजन प्लांट, पेपर मिल, सोलर एनर्जी पार्क, एलपीजी पाइप लाइन विस्तार, एथेनॉल, डिस्टलरी, पेय पदार्थ, बांस आधारित उद्योग, स्टील प्लांट विस्तार, हैवी इंजीनियरिंग, बस बॉडी फैब्रिकेशन, ट्रांसपोर्टेशन एंड वेयरहाउसिंग, रेडीमेड गारमेंट्स, टेक्सटाइल, रेजिडेंशियल व फाइव स्टार होटल प्रोजेक्ट्स, हॉस्पिटल जैसे बड़े राशि वाले निवेश के प्रस्ताव मिले हैं।
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) को लेकर जिला स्तरीय निवेशक सम्मेलन एक फरवरी बुधवार को सुबह 11 बजे से एनेक्सी भवन सभागार में होगा। सम्मेलन में उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। समिट को लेकर अब तक जिले को 61 हजार करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्ताव मिल चुके हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री की मौजूदगी में निवेश और बढ़ेगा।
विज्ञापन
10 से 12 फरवरी तक लखनऊ में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में गोरखपुर भी बड़ी भागीदारी निभाने में जुट गया है। इसके लिए जिले को 65 हजार करोड़ रुपये के निवेश जुटाने का लक्ष्य मिला है। इसमें से 60 हजार करोड़ रुपये का लक्ष्य गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) का मिला है।
लक्ष्य के सापेक्ष जिले में 61 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त भी हो चुके हैं। इससे करीब 50 हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। निवेश की सफलता के लिए बुधवार को जिला स्तरीय निवेशक सम्मेलन हो रहा है। सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री की पहल के बाद जिले में निवेश प्रस्ताव का आंकड़ा 75 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो चुका होगा।
विज्ञापन
ग्रीन अमोनिया प्लांट से लेकर सोलर एनर्जी पार्क तक हैं शामिल