गोरखपुर। मातृभूमि की सेवा हमारा पुनीत कर्तव्य है। भारतीय सेना के इसी मंत्र के साथ किए गए त्याग, बलिदान व शौर्य पर हमें गर्व है। 26 जुलाई की तिथि भारतीय इतिहास के शौर्य के पन्नों में स्वर्णाक्षरों में अंकित है। ये बातें कमांडिंग ऑफिसर 44वीं बटालियन एनसीसी के कर्नल सतीश कुमार कंंवर ने कहीं। वह बुधवार को कारगिल विजय दिवस पर एमपी इंटर काॅलेज के बलरामपुर सभागार में विद्यालय के राष्ट्रीय कैडेट कोर के जूनियर व सीनियर डिवीजन के कैडेटों की ओर से आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उप प्रधानाचार्य जनार्दन गौड़, डाॅ. फूलचंद प्रसाद गुप्त, कैप्टन दीपक शाही, भारत सिंह, शिव कुमार साहनी, प्रहलाद कुमार सिंह, महावीर उपाध्याय आदि मौजूद रहे। संवाद