विद्यालय पर तैनात शिक्षकों ने बताया कि गोरखनाथ से धर्मशाला रोड के चौड़ीकरण के दौरान स्कूल की बाउंड्री को तोड़ी गई है। बाउंड्री न होने से रात में शराब पीकर सोने के साथ ही नशेड़ी रोजाना विद्यालय के शौचालय को भी गंदा कर जा रहे हैं। बाउंड्री रहने पर दबंग उस पर बैठकर पीते हैं। कई बार तो नशे में धुत होकर विद्यालय के अंदर गिर जाते हैं तो पुलिस को बुलाकर उन्हें हटाना पड़ता है।
ये हैं नियम
- स्कूल के 50 मीटर की दूरी पर शराब की दुकानें नहीं खुलनी चाहिए
- धार्मिक स्थलों के आसपास शराब की दुकानें नहीं होनी चाहिए
- दुकान पर खड़े या बैठकर पीना मना है।
- आवासीय क्षेत्र के 50 मीटर के दायरे में दुकानें नहीं होनी चाहिए।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि स्कूल के समीप शराब की दुकान को लेकर आबकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखकर समस्याओं से अवगत कराने के साथ ही हटाने की मांग की गई है। सड़क चौड़ीकरण की वजह से बाउंड्री टूटने से ज्यादा परेशानी हो रही है। निर्माण कार्य शुरू कराया गया है।