फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आयुर्वेद में जटिल रोगों का भी निदान : डॉ. जीएस तोमर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गुरु गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, आरोग्यधाम बालापार में निशुल्क आयुर्वेदिक शिविर

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। विश्व आयुर्वेद मिशन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) जीएस तोमर ने कहा कि दुनिया आयुर्वेद चिकित्सा का तेजी से अनुसरण कर रही है। आयुर्वेद के दृष्टिकोण से जीवनशैली परिवर्तन, प्राकृतिक चिकित्सा और आहार पर ध्यान दिया जाए तो जटिल और गंभीर रोग का उपचार शत प्रतिशत संभव है।
विज्ञापन

डॉ. तोमर सोमवार को महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के गुरु गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, आरोग्यधाम बालापार में आयुर्वेदिक ओपीडी की शुरुआत करने के बाद यहां आयोजित निशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर में मरीजों को परामर्श दे रहे थे। शिविर में डॉ. तोमर ने 108 मरीजों को देखा और उपचार संबंधी परामर्श दिया। गुरु गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के निदेशक डॉ. कर्नल राजेश बहल, गुरु गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के प्रिंसिपल डॉ. मंजूनाथ एनएस, अस्पताल प्रबंधक जीके मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें