फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डीडीयू में एक फॉर्म से कई आवेदन को पसंद कर रहे अभ्यर्थी

Tue, 14 May 2024 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन से चार पाठ्यक्रम में भी आवेदन करने वालों की भी है पर्याप्त संख्या
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में एक फॉर्म से कई पाठ्यक्रमों में आवेदन की सुविधा अभ्यर्थियों को काफी पसंद आ रही है। अभी तक 678 अभ्यर्थियों ने इसका लाभ उठाया है। पहले हर कोर्स के लिए अलग-अलग आवेदन करना होता था। ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 25 मई है, ऐसे में विश्वविद्यालय को उम्मीद है कि यह संख्या अभी और बढ़ेगी।

विश्वविद्यालय में पहले हर कोर्स के लिए अलग-अलग आवेदन करने से राहत देने के लिए डीडीयू प्रशासन ने योजना बनाई और तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया। अब विद्यार्थी जैसे ही किसी पाठ्यक्रम के लिए आवेदन करने के लिए वेबसाइट पर जाता है, उसके सामने उसकी योग्यता के अनुसार अन्य पाठ्यक्रमों में आवेदन का विकल्प भी आता है।
विज्ञापन

ऐसे में अभ्यर्थी विकल्प में मिले उन पाठ्यक्रमों में भी आसानी से आवेदन कर पा रहा, जिसमें उसकी रुचि है। इसके लिए उसे केवल निर्धारित अतिरिक्त फीस जमा करनी पड़ रही।
प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि इस बार प्रवेश आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों के सामने आने वाली समस्या के समाधान की भी समुचित व्यवस्था की गई है। अबतक अभ्यर्थियों की ओर से जिज्ञासा भरे 1880 मेल प्राप्त हुए हैं, जिसमें से 1840 का जवाब दिया जा चुका है।
विज्ञापन


-

कोट...

इस बार प्रवेश में अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम को लेकर अधिक से अधिक विकल्प देने की व्यवस्था की गई है। उन्हें यह सुविधा काफी पसंद भी आ रही है। इसका लाभ अभ्यर्थियों के साथ-साथ विश्वविद्यालय को भी मिलेगा।

- प्रो. पूनम टंडन, कुलपति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें