गोरखपुर। रेलवे के सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत पूर्वाेत्तर रेलवे सतर्कता संगठन की तरफ से गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर शिकायत एवं सुझाव बूथ खोला गया। इसके साथ ही प्लेटफॉर्म संख्या दो पर स्टेशन निदेशक जय प्रकाश सिंह ने रेल कर्मियों को ईमानदारी एवं सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक अमित कुमार श्रीवास्तव, स्टेशन प्रबंधक संजय शर्मा, सहायक सतर्कता अधिकारी यातायात मुकेश कुमार सिंह, सतर्कता निरीक्षक एवं अन्य विभागों के रेलकर्मी उपस्थित थे। ब्यूरो