गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गत दिनों दिवंगत हुए गीता प्रेस के ट्रस्टी बैजनाथ अग्रवाल व तोशिबा आनंद के घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया।
शुक्रवार को मुख्यमंत्री मोहद्दीपुर स्थित तोशिबा आनंद एवं हरिओम नगर स्थित गीता प्रेस के ट्रस्टी बैजनाथ अग्रवाल के आवास पर पहुंचे। उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सीएम ने शोकाकुल परिजनों से बात कर उन्हें सांत्वना दी। विगत दिनों तोशिबा आनंद एवं बैजनाथ अग्रवाल का निधन हो गया था। मुख्यमंत्री के पहुंचने पर कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी तथा परिवारजन उपस्थित रहे।