अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिताओं में अपनी पहचान बना चुके गोरखपुर के पहलवान सौरभ यादव अब कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में देश के लिए पदक जीतने उतरेंगे। दक्षिण अफ्रीका में होने वाली अंडर-20 कॉमनवेल्थ कुश्ती चैंपियनशिप के लिए उनका चयन हुआ है। सौरभ 79 किलोग्राम भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता चार से छह दिसंबर तक आयोजित होगी।
लखनऊ में हुए ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर सौरभ ने टीम में जगह बनाई है। वह मूल रूप से जौनपुर के रहने वाले हैं और गोरखपुर के रीजनल स्टेडियम स्थित छात्रावास में रहकर कुश्ती का अभ्यास करते हैं।