नगर निगम बोर्ड का कार्यकाल बृहस्पतिवार को खत्म हो गया। इसके साथ ही मेयर से लेकर सभी पार्षद तक निवर्तमान हो गए। मेयर सीताराम जायसवाल ने बृहस्पतिवार को सभी सुविधाएं वापस कर दीं। उन्होंने कहा कि बतौर मेयर के तौर पर उनका कार्यकाल खत्म हुआ है, लेकिन नागरिक के रूप में सबकी सेवा के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। इस दौरान निजी सहायक आरिफ सिद्दीकी, कंप्यूटर आपरेटर सत्यम सिंह समेत उनके कार्यालय के सभी कर्मचारी मौजूद रहे। ब्यूरो
अंतिम दिन सफाई और अलाव की शिकायत
नगर निगम स्थित उप सभापति के कार्यालय में पार्षद एवं उप सभापति ऋषि मोहन वर्मा भी बैठे। उन्होंने अपने कार्यकाल के अंतिम दिन महापौर के नाम पत्र लिख कर उनके मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। शिकायत की कि शहर में कूड़ा पड़ाव से कूड़ा नहीं उठ रहा है। मांग किया कि अलाव की संख्या बढ़ाई जाए। उप सभापति के कार्यालय में पार्षद जितेंद्र चौधरी उर्फ जीतू भी मौजूद रहे।