फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: धान की खरीद में गड़बड़ी मिली तो केंद्र प्रभारी पर होगा मुकदमा, कमिश्नर ने दी चेतावनी

Fri, 30 Oct 2020 01:46 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
कमिश्नर जयंत नार्लिकर। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के कमिश्नर जयंत नार्लिकर ने कहा कि किसी भी क्रय केंद्र पर किसानों को परेशान किए जाने या फिर गड़बड़ी की शिकायत मिली तो केंद्र प्रभारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे। धान क्रय की समीक्षा के दौरान कमिश्नर ने कहा कि कहीं भी किसानों को परेशान न किया जाए।

विज्ञापन

 
कमिश्नर ने कहा कि केंद्रों पर सभी जरूरी व्यवस्था की जाए और खरीदारी सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने कहा कि मंडल के सभी 430 केंद्रों पर धान की खरीद शुरू करा दी जाए। साथ ही यह सुनिश्चित हो कि वहां कोरोना संक्रमण से बचाव के सभी उपाय किए जाएं।

कमिश्नर ने कहा कि धान खरीदने के 72 घंटे के भीतर किसान को उसकी फसल की कीमत दे दी जाए। उन्होंने डीएम को निर्देश दिया कि हर केंद्र पर एक नोडल अधिकारी नामित किया जाए, जो धान खरीद पर नजर रखेगा। धान की नमी को लेकर मानक का पालन किया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने मंडी समितियों की निगरानी का निर्देश दिया ताकि किसानों को कम कीमत न मिले। बैठक में डीएम के. विजयेंद्र पांडियन, सीईओ गीडा/संभागीय खाद्य नियंत्रक संजीव रंजन, आरएमओ, सभी डिप्टी आरएमओ आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें