फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आंगनबाड़ी से बनीं मुख्य सेविका, कमिश्नर ने दिया नियुक्ति पत्र

Thu, 27 Jul 2023 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। आंगनबाड़ी से प्रमोशन पाकर मुख्य सेविका बनीं कार्यकर्ताओं को पूरे प्रदेश में एक साथ नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। इसी उपलक्ष्य में स्थानीय स्तर पर कमिश्नर कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बाल विकास परियोजना गोला के पतरा गांव की आंगनबाड़ी माया देवी को कमिश्नर अनिल ढींगरा ने मुख्य सेविका का नियुक्ति पत्र दिया। डीएम कृष्णा करूणेश, सीडीओ संजय कुमार मीणा, जिला कार्यक्रम अधिकारी अभिनव कुमार मिश्रा, सीडीपीओ गोला आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें