गोरखपुर। जोन संख्या 4 के बड़गो में ग्रामीण विधायक विपिन सिंह के नेतृत्व में स्वच्छता रैली निकली। विधायक ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सूखा एवं गीला कचरा अलग कर निगम की गाड़ी को दें। कूड़ा ले जाने के बदले 100 रुपये का यूजर चार्ज भी देना है। यूजर चार्ज दें तो उसकी रसीद जरूर लें।
इसके अलावा घंटाघर में पूर्व मेयर डॉ. सत्या पांडेय ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में पॉजिटिव सिटीजन फीडबैक देने के लिए लोगों में पंफलेट वितरित किए। संत झूलेलालनगर में सदस्य हज समिति इफ्तेखार हुसैन ने भी स्थानीय पार्षद के साथ स्वच्छता रैली निकाली। जोन संख्या तीन श्रीराम चौक पर उपाध्यक्ष व्यापारी कल्याण बोर्ड पुष्पदंत जैन ने स्थानीय पार्षद के साथ स्वच्छता रैली निकाली।