फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 30 जून तक सड़क, फुटपाथ और प्रकाश व्यवस्था हाे दुरुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
- मुहर्रम जुलूस मार्ग का कमिश्नर व डीएम ने किया निरीक्षण, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर किया रूट मार्च
विज्ञापन



गोरखपुर। मुहर्रम के अवसर पर निकलने वाले जुलूस को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए बुधवार को घंटाघर से आर्यनगर चौराहे तक जुलूस मार्ग का निरीक्षण और रूट मार्च किया गया। इस दौरान कमिश्नर ने कहा कि 30 जून तक सड़क, फुटपाथ और प्रकाश व्यवस्था सहित अधूरे कार्य दुरुस्त किए जाने चाहिए।

कमिश्नर ने नगर निगम और पुलिस विभाग को संयुक्त अभियान चलाकर फुटपाथों पर हुए अतिक्रमण को हटाने तथा बार-बार अतिक्रमण करने वालों पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम को जुलूस मार्ग पर विशेष सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने, रात्रिकालीन सफाई दल तैनात करने तथा ठेले-खोमचों को व्यवस्थित ढंग से लगाने के निर्देश दिए। साथ ही लोगों की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था करने को भी कहा।
विज्ञापन

विद्युत विभाग के अधिकारियों को मार्ग पर पर्याप्त पथ प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं लोक निर्माण विभाग, निर्माण खंड-दो के अभियंताओं को सड़क की मरम्मत एवं फुटपाथों पर लगाई जा रही टाइल्स में एकरूपता बनाए रखने को कहा गया। मंडलायुक्त ने अधूरे कार्यों को हर हाल में 30 जून तक पूरा करने का निर्देश दिया। फ्लैग मार्च के दौरान डीआईजी और एसएसपी ने कहा कि जुलूस में बल्लभ, भाला, तलवार जैसे हथियारों का प्रदर्शन नहीं होना चाहिए। किसी भी दर्शक या आम नागरिक के साथ अभद्रता न हो।
विज्ञापन




रूट मार्च में कमिश्नर अनिल ढींगरा, डीआईजी एस. चन्नप्पा, डीएम दीपक मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ समेत नगर निगम, जलकल, विद्युत विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें