फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शपथ के साथ वजूद में आ गई शहर की सरकार, विकास को मिलेगी गति

विज्ञापन
विज्ञापन
कमिश्नर ने मेयर को और मेयर ने अन्य 79 पार्षदों को दिलाई शपथ, एक पार्षद अनशन पर
विज्ञापन


बैठने की अव्यवस्था के बीच हुआ शपथ ग्रहण कार्यक्रम, नाश्ते-पानी के लिए भी मची मारामारी
मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने मेयर को गदा भेंट की



संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर और पार्षदों ने शनिवार की दोपहर शपथ ली। जेठ माह के मघा नक्षत्र में कमिश्नर रवि कुमार एनजी ने मेयर डॉ. मंगलेश को शपथ दिलाई। इसके बाद मेयर ने उपस्थित 79 पार्षदों का शपथ ग्रहण कराया। बेतियाहाता वार्ड से निर्वाचित पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी, वार्ड की समस्याओं को लेकर अनशन पर बैठे होने की वजह से उपस्थित नहीं हुए।
मेयर ने पुरानी परंपरा का त्याग करते हुए भारतीय वेशभूषा धोती- कुर्ता में शपथ ग्रहण किया। इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना, कैबिनेट मंत्री संजय निषाद, सांसद रवि किशन, एमएलसी देवेंद्र सिंह, विधायक महेंद्र पाल सिंह, विपिन सिंह, पूर्व मेयर सीताराम जायसवाल, सत्या पांडेय, अंजू चौधरी, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन




नगर निगम चुनाव में 79 सविरोध और एक पार्षद का निर्विरोध चुनाव हुआ है। शनिवार की दोपहर 12 बजे बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में नवनिर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कमिश्नर रवि कुमार एनजी ने सबसे पहले मेयर डॉ. मंगलेश का शपथ ग्रहण कराया। इसके बाद बारी- बारी से वार्ड नंबर एक से 27 तक, फिर 28 से 54 तक, इसके बाद 55 से लेकर 80 वार्ड के नवनिर्वाचित पार्षद मंच पर आमंत्रित किए गए। सभी को डॉ. मंगलेश ने शपथ ग्रहण कराते हुए उनके दायित्व का बोध कराया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के पूर्व मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने मेयर को गदा भेंट करके सम्मानित किया।
विज्ञापन


79 ने ली शपथ, नहीं आए बेतियाहाता के पार्षद
शपथ ग्रहण के लिए सभी 80 पार्षदों को नगर निगम की ओर से न्यौता भेजा गया था। मंच पर ही सभी लोगों के बैठने का इंतजाम था। दोपहर साढ़े 12 बजे तक सभी पार्षद मंच पर पहुंच चुके थे। लेकिन इस दौरान सिर्फ 79 पार्षदों ने शपथ ली। वार्ड नंबर 26, बेतियाहाता के पार्षद अनुपस्थित रहे। उन्होंने बृहस्पतिवार को नाला निर्माण की मांग के लेकर धरना प्रदर्शन शुरू किया था। शुक्रवार को उनका धरना आमरण अनशन में तब्दील हो गया। शनिवार को वह आमरण अनशन पर बैठे रहे। इसलिए कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके। अधिकारियाें का कहना है कि उनको अब बोर्ड की पहली बैठक में मेयर शपथ दिलाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें