फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शिविर में रोजगार के अवसरों की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय द्वारा शनिवार को कौशल विकास मिशन ट्रेनिंग सेंटर कूड़ाघाट में करियर काउंसिलिंग शिविर का आयोजन किया गया। करियर काउंसलर अरविन्द कुमार सिंह ने मेडिकल, सिविल एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी और रोजगार के अवसरों पर प्रकाश डाला। इसमें कुल 22 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सेवयोजन कार्यालय के विजय कुमार शर्मा ने विभाग की वेवसाइट sewayojan.up.nic.in के बारे में बताते हुए ऑनलाइन पंजीयन, ऑनलाइन रोजगार मेला, आउटसोर्सिंग के माध्यम से रोजगार एवं निशुल्क कोचिंग प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी। प्रधानाचार्य विकास कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया। (संवाद)
विज्ञापन





490 पदों के लिए रोजगार मेला 29 व 31 को
गोरखपुर। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में 29 और 31 मई को सुबह 10 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। सहायक निदेशक सेवायोजन रास बिहारी चतुर्वेदी ने बताया कि अब तक निजी क्षेत्र की कुल छह कंपनियों ने 490 रिक्त पदों के लिए पोर्टल पर आवेदन किया है। अन्य कंपनियों से संपर्क किया जा रहा है। आयुसीमा 18-45 वर्ष एवं शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल से स्नातक तक टेक्निकल नॉन-टेक्निकल के पुरुष व महिला अभ्यर्थी अर्ह होगें। इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग के वेबपोर्टल पर प्रतिभागी कंपनी में आवेदन करते हुए समस्त शैक्षिक योग्यता और बायोडाटा सहित रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें