पीपीगंज। थाना क्षेत्र में बंजारे डेरे की समीप बुधवार रात करीब नौ बजे टाटा मैजिक व कार की टक्कर में कार सवार एक ही परिवार के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद टाटा मैजिक का चालक फरार हो गया। पुलिस ने सभी घायलों को जंगल कौड़िया स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
शहर से राधेश्याम जायसवाल (65) परिवार संग सिद्धार्थनगर जिले के बर्डपुर अपने गांव जा रहे थे। पीपीगंज के समीप बंजारे डेरे के पास कैंपियरगंज की तरफ से आ रही पिकअप ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार सिम्मी जायसवाल (35), निशा जायसवाल (30), विनायक जायसवाल (5), जैसविक जायसवाल (2) और इंद्रावती देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।