फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में सर्द हवाओं ने छुड़ाई कंपकंपी, शीतलहर से घिरा पूरा शहर

Sat, 19 Dec 2020 10:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 8
gorakhpur cold weather - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में साइबेरिया से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण शुक्रवार को जिले में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ी, जो शनिवार को जारी रही। शुक्रवार को सीजन का पहला कोल्ड डे दर्ज किया गया। धुंध की वजह से पूरे दिन सूरज के दर्शन नहीं हुए। इस कारण अधिकतम तापमान सामान्य से करीब आठ डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, अगले दो दिनों तक ठंड से राहत मिलने के असार नहीं हैं। जबकि शनिवार को शीतलहर (कोल्ड वेव) की स्थिति बन रही है।
 
विज्ञापन

2 of 8
gorakhpur cold weather - फोटो : अमर उजाला।
बर्फीली हवाओं और धुंध की वजह से शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम है। दिसंबर में 8.9 डिग्री को न्यूनतम सामान्य तापमान माना जाता है। बर्फीली हवाएं चलने से न्यूनतम तापमान में गिरावट आई तो दिन में सूरज के नहीं निकलने से गलन बढ़ गई। इस कारण अधिकतम तापमान भी गिरकर 13.4 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि दिसंबर महीने में 22 डिग्री अधिकतम तापमान को सामान्य माना जाता है। वहीं, करीब 10 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही पछुवा हवाओं ने दर्ज तापमान की तुलना में और भी ज्यादा ठंड का एहसास कराया।
 
विज्ञापन

3 of 8
gorakhpur cold weather - फोटो : अमर उजाला।
किसे कहते हैं शीतलहर
शीतलहर (कोल्ड वेव) की स्थिति बनने की वजह से शनिवार को और ज्यादा ठंड पड़ने के आसार हैं। कैलाश पांडेय ने बताया कि जिस तरह तेज पछुवा हवा चल रही है, ऐसे में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी। वैसे तो दिसंबर में 8.9 डिग्री न्यूनतम तापमान को सामान्य माना जाता है लेकिन पछुवा हवाओं की वजह से न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री कम हो जाए तो उस स्थिति को शीतलहर कहा जाता है।

 

4 of 8
gorakhpur cold weather - फोटो : अमर उजाला।
घर में भी कांपते रहे लोग
घर और दफ्तर से लेकर सड़क तक पर कंपकंपाने वाली ठंड का एहसास नजर आया। सड़कों पर आम दिनों की तुलना में कम आवाजाही देखी गई। दफ्तरों में लोग हीटर और सड़कों व परिसरों में अलाव के पास बैठे नजर आए। वहीं, बंद कमरे में भी लोगों को कंपकंपी छूटती रही।

 
विज्ञापन

5 of 8
ठंड में सड़क पर कुछ इस तरह दिखे लोग। - फोटो : अमर उजाला
साइबेरिया से होकर पूर्वी उत्तर भारत पहुंची ठंडी हवाएं
साइबेरिया से बर्फीली हवाएं अफगानिस्तान, पाकिस्तान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड होते हुए पूर्वी उत्तरप्रदेश पहुंचीं। यहां से होते हुए तिब्बत की ओर जा रही हैं। इसी कारण उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। हालांकि दो दिनों के बाद पछुवा हवा का रुख बदलकर पुरवा हो जाएगा। इसके बाद कोहरा पड़ने लगेगा।
 
विज्ञापन

6 of 8
कोहरे के चलते गाड़ियों की लाइट जला कर जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
दिन में आठ डिग्री ठंड का अहसास
गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि जब कोल्ड डे की स्थिति होती है और 10 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलती है तो दर्ज तापमान की तुलना में पांच डिग्री कम तापमान का अहसास होता है। शुक्रवार को दिन में 13 डिग्री से अधिक तापमान दर्ज होने के बावजूद आठ डिग्री के बराबर ठंड का अहसास हुआ। यह ठीक उसी तरह होता है जिस तरह गर्मी के दिनों में दर्ज तापमान की तुलना में हीट इंडेक्स तकरीबन छह से सात डिग्री ज्यादा होता है।

 
विज्ञापन

7 of 8
gorakhpur cold weather - फोटो : अमर उजाला
पिछले साल 18 दिसंबर को था 14.8 डिग्री पारा
पिछले साल 18 दिसंबर को 14.8 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था जोकि इस बार की तुलना में करीब डेढ़ डिग्री ज्यादा था। हालांकि, दिसंबर में दिन का न्यूनतम तापमान पिछले साल 12.4 डिग्री दर्ज किया गया था।

क्या होता है कोल्ड-डे
आमतौर पर दिसंबर में अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहता है, लेकिन जब अधिकतम तापमान 16 डिग्री से कम दर्ज किया जाता है तो उस दिन को कोल्ड-डे की श्रेणी में रखा जाता है। शुक्रवार को गोरखपुर में अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री दर्ज किया गया है। इसे कोल्ड-डे की श्रेणी में रखा जाएगा। दरअसल, शुक्रवार को पूरे दिन 10 किलोमीटर से अधिक गति से पछुवा हवा चली। ऐसे में आठ डिग्री तापमान के बराबर ठंड महसूस की गई और लोग कांपते नजर आए।
 
विज्ञापन

8 of 8
गोरखपुर में ठंडी हवाओं के बीच लोगों ने जरूरी काम भी निपटाए। - फोटो : अमर उजाला
वाहनों को धीमी गति से चलाएं: एसपी ट्रैफिक
गोरखपुर शहर की यातायात व्यवस्था चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए एसपी ट्रैफिक आशुतोष शुक्ल ने शुक्रवार को चौराहों पर जागरूकता के लिए बैनर व होर्डिंग लगवाए। साथ ही अभियान चलाकर बेतरतीब चल रहे ऑटो वालों के खिलाफ कार्रवाई की। शुक्रवार को शहर के कुछ चौराहों पर उन्होंने पैंफलेट भी बांटे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जागरूकता से ही हादसों से बचा जा सकता है। लोग शराब पीकर वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करें। मोबाइल फोन से बात करते हुए वाहन न चलाएं। ठंड व कोहरे को देखते हुए तेज गति से वाहन न चलाएं। संवाद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें