फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रेलवे कॉलोनी में दूसरे दिन भी दिखा कोबरा, लोगों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
- वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
विज्ञापन


गोरखपुर। रेलवे कॉलोनी में रविवार सुबह जहरीला कोबरा दिखाई देने से सैर करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सांप का रेस्क्यू किया और उसे जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। इसी जगह पर शनिवार सुबह भी एक जहरीला कोबरा दिखा था।
विज्ञापन

प्रभारी क्षेत्रीय वन अधिकारी दिनेश कुमार चौरसिया ने बताया कि रविवार को रेस्क्यू किए गए सांप की पहचान मादा नागिन (कोबरा) के रूप में हुई है। प्रभागीय वन अधिकारी गोरखपुर विकास यादव ने लोगों को सलाह दी कि यदि कहीं सांप दिखाई दे तो तुरंत वन विभाग को सूचना दें। सांप के पास से सुरक्षित दूरी बनाकर चले जाएं। घर के आसपास साफ-सफाई रखें ताकि सांप छिपने की जगह न मिले। कहा कि सांप पर्यावरण और जैव विविधता के संतुलन के लिए महत्वपूर्ण हैं, इसलिए इन्हें कभी नहीं मारना चाहिए। उचित तरीके से रेस्क्यू कर उन्हें उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें