फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: हादसे में मरे युवक पर गैंगस्टर के केस की जांच करेंगे सीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
- लूट के आरोपी पर दर्ज कर लिया गया है गैंगस्टर का केस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। शाहपुर थाने में हादसे में मरे युवक पर गैंगस्टर का केस दर्ज होने की जांच सीओ गोरखनाथ करेंगे। मामला सामने आने पर एसएसपी ने पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जांच का आदेश दे दिया है। अब जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, शाहपुर क्षेत्र के शाहपुर मोहल्ला छोटी मस्जिद निवासी इमरान अंसारी पुत्र जमालुद्दीन अंसारी पर शाहपुर पुलिस ने बीते 28 अक्तूबर को गैंगस्टर का केस दर्ज किया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस उसे गिरफ्तार करने उसके घर पहुंची तो पता चला कि 27 अक्तूबर 2022 को सड़क हादसे में उसकी मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस ने कार्रवाई से पहले थाने से महज दो किमी की दूरी पर स्थित उसके घर जाकर बिना तस्दीक किए ही गैंगस्टर के लिए अधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी और डीएम से अनुमति लेकर इंस्पेक्टर ने गैंगस्टर का केस भी दर्ज कर लिया। इमरान अंसारी का एक ही दिन में दो वारदातों में नाम आया था।
मैनुद्दीन और इमरान के अलावा मो. जैद का नाम सामने आया था। इन्हीं दोनों मामले में गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है जिसमें मैनुद्दीन गैंग का लीडर और इमरान अंसारी व मो. जैद को सक्रिय सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि सीओ को जांच सौंपी गई है। पुलिस पुराने आपराधिक इतिहास के हिसाब से गैंगस्टर की कार्रवाई करती है। विवेचना में नाम बाहर कर अन्य आरोपियों पर चार्जशीट पुलिस दाखिल करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें