फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां आशियाना बनाकर दिन गुजार रहे हैं फ्रांसीसी परिवार, बार्डर सील होने की वजह से नहीं जा सके अपने देश

Wed, 22 Apr 2020 05:23 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
फ्रांसीसी परिवार का हाल जानते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले पुरंदरपुर थाना के लक्ष्मीपुर क्षेत्र के निकट ग्राम पंचायत कोल्हुआ उर्फ सिहोंरवा के एक मंदिर में एक फ्रांसीसी परिवार एक माह से रह रहा है। जो टूरिस्ट वीजा पर बीते एक मार्च 2020 को पाकिस्तान से बाघा बार्डर होते हुए भारत में आया था।

विज्ञापन


वहीं पूरे देश में लॉकडाउन होने व नेपाल सीमा सील होने के कारण वह अपने घर नहीं जा सके। ऐसे में फ्रांसीसी परिवार ने क्षेत्र के एक राम जानकी मंदिर में ही अपना आशियाना बना लिया है। जहां बुधवार को उच्चाधिकारियों के आदेश पर सीओ फरेंदा अशोक कुमार मिश्र मौके पर पहुंच कर पर्यटक परिवार का हाल जाना।

उन्होंने उक्त परिवार को रोजमर्रा से जुड़ी वस्तुओं तथा राशन व फल आदि मुहैया कराया। जहां पर्यटकों ने सीओ को धन्यवाद दिया। उन्होंने फ्रांसीसी परिवार के लोगों से किसी भी आवश्यक सामग्री के लिए पुलिस से सहयोग लेने की बात कही साथ ही सोशल डिस्टेंस बनाए रखने के लिए अपील की। इस दौरान चौकी प्रभारी लक्ष्मीपुर गंगाराम यादव, संदीप यादव, मृत्युजय तिवारी, अरविन्द जायसवाल, योगेंद्र साहनी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें