फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: फाइनेंस बैंक की दो महिला कर्मियों में मारपीट, दोनों पर एफआईआर

Sun, 26 Jul 2026 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपराइच (गोरखपुर)। सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक पिपराइच की दो महिला कर्मचारियों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कसया थाना क्षेत्र के महुई बुजुर्ग (कछुहिया) निवासी पूनम पटेल बैंक में रिकवरी ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। वहीं महराजगंज के पटखौली निवासी ललिता सिंह रिकवरी कर्मचारी हैं। बताया जा रहा है कि महिला समूह से लोन की रकम वसूली को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया जो बाद में मारपीट तक पहुंच गया। सीओ चौरीचौरा कुंदन सिंह ने बताया कि दोनों महिलाओं ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। इसके आधार पर मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें