इन कार्यों का होगा लोकार्पण
- 15वें वित्त आयोग एवं नगर निगम की निधि से 28.51 करोड़ की लागत से 219 सड़क एवं नाली
- 15वें वित्त आयोग के तहत 16.20 करोड़ रुपये की लागत से पेयजल आपूर्ति के 42 कार्य
- 15वें वित्त आयोग के तहत 1.74 करोड़ की लागत से 187 नलकूपों का ऑटोमाइजेशन
- विभिन्न वार्डों में 36.76 लाख रुपये की लागत से छह पार्कों का सुंदरीकरण
- विभिन्न इलाकों में बिजली के खंभों पर 20.19 लाख की लागत से तिरंगा स्ट्रीप लाइट।
इन परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ
डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाली 25 गाड़ियां, दो जेटिंग मशीन, 10 इलेक्ट्रिक बस, दो ई-टूरिस्ट बस
अब ई-टूरिस्ट बस से शहर का भ्रमण कर सकेंगे पर्यटक
पर्यटक अब ई-टूरिस्ट बस से शहर का भ्रमण कर सकेंगे। नगर निगम 2.92 करोड़ रुपये की लागत से दो इलेक्ट्रिक बसों का संचालन करने जा रहा है। इन इलेक्ट्रिक टूरिस्ट बसों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
आस्था के केंद्र के रूप में प्रसिद्ध गोरखनाथ मंदिर के अलावा रामगढ़ताल और चिड़ियाघर शहर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बन गए हैं। बाहर से आने वाले लोगों को इन स्थानों पर आने-जाने के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त ई-टूरिस्ट बस सेवा शुरू की जा रही है।
नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि पर्यटक टूरिस्ट बसों की सवारी कर गोरखनाथ मंदिर, रेल म्यूजियम, रामगढ़ताल, राजकीय बौद्ध संग्रहालय, चिड़ियाघर आदि जगहों की सैर कर सकेंगे।