जीडीए के इन प्रस्तावित सड़क व नाली निर्माण कार्यों को त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत मंजूरी मिली है। जबकि लोकार्पण व शिलान्यास वाली नगर निगम की परियोजनाओं में त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत सड़क, नाली निर्माण के साथ ही वार्डों में पार्षद वरीयता के कार्य, वार्डों में लाइट, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, वेस्ट मैनेजमेंट हेतु एमआरएफ सेंटर निर्माण, नलकूप, मिनी नलकूप तथा पंप हाउसों के निर्माण कार्य शामिल हैं।
बुधवार सुबह सीएम योगी नगर पंचायत कस्बा संग्रामपुर उर्फ उनवल में नगर पंचायत के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे। 29 जून 2017 में नगर पंचायत के गठन के साथ ही अब तक 149 विकास कार्यों के लिए इसे 12.85 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय की जा चुकी है।
नगर पंचायत भवन के उद्घाटन समारोह में सीएम योगी बहुप्रतीक्षित उनवल बाईपास का भी लोकार्पण करेंगे। 3.50 किमी लंबे उनवल बाईपास के निर्माण की लागत 20.27 करोड़ रुपये है। इस बाईपास के बन जाने से उनवल क्षेत्र के लोगों को जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी।