पेयजल की इन परियोजनाओं का लाभ जनपद के ग्रामीण इलाकों को आच्छादित करने वाली पिपराइच, गोरखपुर ग्रामीण, चौरीचौरा, कैम्पियरगंज, बांसगांव, खजनी, चिल्लूपार, सहजनवा विधानसभा क्षेत्र की जनता को मिलेगा। जिले के 623 गांवों में पेयजल के लिए इन परियोजनाओं की लागत करीब दो करोड़ से लेकर करीब आठ करोड़ रुपये की है।
सीएम के हाथों जिन 35 प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण होना है उनमें बाढ़ खंड, ड्रेनेज खंड, बाढ़ खंड-2 द्वारा कराए गए राप्ती, घाघरा, रोहिन व गुर्रा नदी से संबंधित बाढ़ बचाव के कार्य सर्वाधिक (24) हैं। इन 24 परियोजनाओं पर 105 करोड़ 41 लाख रुपये की लागत आई है। साथ ही लोकार्पण व शिलान्यास समारोह में ग्रामीण क्षेत्रों में सम्पर्क मार्ग के कार्यों की अधिकता है।
इसे भी पढ़ें: जंगल कौड़िया-सोनौली रिंग रोड: गिड़गिड़ातीं रहीं सोहगावती, चलवा दिया बुलडोजर, किसान बोले- छल हुआ है
इन प्रमुख विकास कार्यों का भी होगा लोकार्पण
- संकेत राजकीय मूक बधिर विद्यालय गोरखपुर में विद्यालय भवन व आवासीय भवन - लागत 4 करोड़ 68 लाख।
- कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय चरगांवा (नार्मल परिसर) में छात्रावास - 1 करोड़ 77 लाख।
- कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय पाली में छात्रावास - 1 करोड़ 77 लाख।
- कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय पिपरौली में छात्रावास - 1 करोड़ 77 लाख।
- बीआरडी मेडिकल कॉलेज में छात्रावास का जीर्णोद्धार - 4 करोड़ 63 लाख।
- गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स स्टेडियम (पैवेलियन) का निर्माण - 4 करोड़ 84 लाख।