फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी, बाबा गोरखनाथ से लिया आशीर्वाद

Tue, 16 Feb 2021 02:47 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधिश्वर योगी आदित्यनाथ मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे। यहां पहुंचते ही उन्होंने बाबा गोरखनाथ से आशीर्वाद लिए, वहीं महंत अवैद्यनाथ की प्रतिमा पर फूल चढ़ाए।
विज्ञापन


बता दें कि सीएम योगी महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद द्वारा संचालित नर्सिंग कॉलेज के दीप प्रज्जवलन एवं सेवा शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। उसके बाद शाम 5 बजे राप्ती तट पर आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री हाबर्ट बंधे से गुरु गोरक्षनाथ घाट तक पहुंचने के लिए नई सीसी सड़क तक सीसी नाली का भी शिलान्यास करेंगे। इन सभी विकास परियोजनाओं की लागत करीब 60.65 करोड़ रुपये है। लोकार्पण व शिलान्यास समारोह में प्रदेश के जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह व स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भी मौजूदगी रहेगी।
विज्ञापन


लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री योगी दोनों घाट का निरीक्षण करेंगे। गुरु गोरक्षनाथ घाट से मोटर बोट पर बैठकर श्रीराम घाट जाएंगे। इस अवसर पर भव्य दीपोत्सव, राप्ती आरती के साथ ही भजन संध्या का भी आयोजन होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें