फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सांसद रवि किशन ने गाया 'महाराजजी से करा द मिलनवा', CM योगी बोले- 'फिल्म फ्री दिखाओ, इलाज फ्री देंगे'

Sat, 27 Jun 2026 10:54 AM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

सीएम ने चुटकी लेते हुए कहा-रवि किशन बोल रहे थे कि क्या यहां फ्री में इलाज होगा। मैंने कहा कि जिस दिन आप अपनी फिल्म फ्री में दिखाना शुरू कर देंगे, उस दिन इस हॉस्पिटल में इलाज फ्री में कराना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
सीएम योगी मुस्कुराते हुए और मंच पर सांसद रवि किशन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम योगी शुक्रवार दोपहर बाद बेतियाहाता में एस्ट्रोमेडिक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। इसी बीच कार्यक्रम के दौरान जब सांसद रवि किशन मंच पर देरी से पहुंचे तब वहां मौजूद नेताओं ने मजाकिया अंदाज में कहा कि देर से आने को पेनाल्टी के तौर पर गाना सुनाना होगा।

विज्ञापन


सीएम योगी ने भी मुस्कुराते हुए कहा- सुना दो। इसके बाद रवि किशन ने भोजपुरी में गाया- हे गंगा मइया तोहें पियरी चढ़इबो, सइयां से करा द. मिलनवा... महादेव से करा द मिलनवा... महाराजजी से करा द मिलनवा..।

Trending Videos

सीएम ने चुटकी लेते हुए कहा-रवि किशन बोल रहे थे कि क्या यहां फ्री में इलाज होगा। मैंने कहा कि जिस दिन आप अपनी फिल्म फ्री में दिखाना शुरू कर देंगे, उस दिन इस हॉस्पिटल में इलाज फ्री में कराना शुरू कर देंगे। सरकार पांच लाख की सहायता दे रही है। फ्री की नहीं, क्वालिटी की जरूरत है।

विपक्षी दलों की सरकारों ने हर जिले में माफिया पैदा किए, अब मेडिकल कॉलेज बन रहे
 सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा आज की आवश्यकता है। इसी को देखते हुए वर्ष 2017 के बाद स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवा के गुणवत्तापूर्ण विस्तार के जरिये सरकार ने प्रदेश के प्रति लोगों की धारणा को बदला है। विपक्षी दलों की सरकारों ने हर एक जिले में माफिया पैदा किए और वर्तमान सरकार हर जिले में मेडिकल कॉलेज की सुविधा दे रही है।
 

मुख्यमंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया’ दिया था। तबकी सरकार हर जिले में एक माफिया पालती थी।

जबकि हमारी सरकार ने ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज’, (एक जिला एक मेडिकल कॉलेज) ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ (एक जिला एक उत्पाद) और ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन कुजीन’ (एक जिला एक व्यंजन) जैसी योजनाओं का उपहार प्रदेश को दिया है।
विज्ञापन

सीएम योगी ने बताया कि जरूरतमंद लोगों के इलाज के लिए प्रति वर्ष वह 1200 से 1500 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से देते हैं। वर्तमान सरकार ने हर जिले में मेडिकल कॉलेज की सौगात दी है। पहले पूर्वी उत्तर प्रदेश में एकमात्र गोरखपुर का बीआरडी मेडिकल कॉलेज था, जो 2017 के पूर्व खुद ही बीमार था।

आज गोरखपुर के अलावा महराजगंज, देवरिया, सिद्धार्थनगर, बस्ती, बलरामपुर, गोंडा, बहराइच, आजमगढ़, गाजीपुर, रायबरेली, अमेठी, मिर्जापुर, चंदौली में मेडिकल कॉलेज बन गए हैं। बलिया में भी मेडिकल कॉलेज को स्वीकृति मिल चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें