फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आज तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे सीएम योगी, कल सड़क का करेंगे लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। रविवार शाम गोरखपुर दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को तिरंगा यात्रा की अगुवाई करेंगे। यात्रा का शुभारंभ मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे नगर निगम परिसर में स्थित रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर पुष्पार्चन के साथ करेंगे। देशभक्ति और राष्ट्र प्रथम का संदेश देनी वाली यह यात्रा ढाई किमी तक जाने जाएगी। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे मुख्यमंत्री गोरखपुर-सोनौली मार्ग से ग्रीन सिटी होते हुए माधोपुर बांध तक सड़क चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा टाउनहॉल, गोलघर चौराहा, गणेश चौराहा, कालीमंदिर, यातायात तिराहा होते हुए रेलवे स्टेशन चौक स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा के समक्ष पहुंचेगी। यहां महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पार्चन के साथ यात्रा का विराम होगा। तिरंगा यात्रा के माध्यम से मुख्यमंत्री सभी नागरिकों से अपने अपने घर पर तिरंगा फहराने का आह्वान करेंगे। तिरंगा यात्रा में मत्स्य मंत्री डॉ संजय निषाद भी शामिल होंगे।

-

दो किमी लंबी सड़क का तोहफा आज देंगे सीएम
सीएम योगी मंगलवार सुबह गोरखपुर-सोनौली मार्ग से ग्रीन सिटी होते हुए माधोपुर बंधा तक सड़क चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य का लोकार्पण करेंगे। करीब दो किमी की लंबाई में इस सड़क के निर्माण पर 69.58 करोड़ रुपये की लागत आई है।
विज्ञापन

यह नई सड़क परियोजना राष्ट्रीय राजमार्ग- 24 (सोनौली नौतनवां गोरखपुर) से निकलकर यह सड़क ग्रीन सिटी, पटनिया होते हुए माधोपुर बंधा तक जाती है। इसका चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण लोक निर्माण विभाग, निर्माण खंड- 2 ने कराया है। सड़क चौड़ी हो जाने से ग्रीन सिटी और इससे जुड़ी कॉलोनियों में आवागमन सुगम होने के साथ ही माधोपुर बंधा जाने के लिए भी एक बेहतर वैकल्पिक मार्ग मिला है। सड़क के दोनों तरफ ड्रेन का निर्माण कराया गया है ताकि जलनिकासी की भी समुचित व्यवस्था रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें